Pages

Wednesday, 15 November 2017

Basic Electrical

Matter- ऐसी वस्तु जो स्थान घेरती हो तथा उसमें भार होता हो जिसके कारण वह पृथ्वी की तरफ आकर्षित होती है पदार्थ कहलाती है। प्रत्येक पदार्थ परमाणुओं तथा अणुओं से बना होता है। ये तीन प्रकार के हो सकते है जो निम्न प्रकार से है-
Solid  - जिस वस्तु का निश्चित भार, आयतन एवं आकार होता है वह ठोस पदार्थ कहलाता है। 
Liquid  - जिस वस्तु का निश्चित भार व आयतन तो होता है परन्तु निश्चित आकार नहीं होता है वह द्रव कहलाता है।
Gas- जिसका निश्चित भार तो होता है परन्तु निश्चित आयतन एवं आकार नहीं होता है। वह गैंस कहलाता है। 

Molecule- किसी पदार्थ का वह छोटे से छोटा कण जिसमें उस पदार्थ के सभी भौतीक एवं रासायनिक गुण विद्यमान हों और जो स्वतंत्र अवस्था में विद्यमान रह सके अणु कहलाता है।

Atom- किसी पदार्थ का वह छोटे से छोटा कण जो रासायनिक क्रियाओं में भाग ले सके या रासायनिक क्रियओं के द्वारा अलग किया जा सके और स्वतंत्र अवस्था में उपस्थित न रह सके उसे परमाणु कहते है। 

Element- एक ही प्रकार के परमाणुओं से बने पदार्थ Element कहलाते है। जैसे- कार्बन, लौहा, हाईड्रोजन आदि।

Compound- दो या दो से अधिक प्रकार के परमाणुओं के रासायनिक संयोग से बने पदार्थ यौगिक कहलाते है। जैसे-जल, नमक, नौसादर आदि। इनके अवयवों को रासायनिक विधियों से ही पृथक किया जा सकता है। 

Mixture- दो यो दो से अधिक प्रकार के पदार्थों को एक निश्चित अनुपात में भौतिक रूप में मिला देने पर बना पदार्थ मिश्रण कहलाता है। इनकें अवयवों का भौतिक विधियों द्वारा ही पृथक किया जा सकता है।
Atomic Structure - परमाणु  मुख्यतः प्राटॉन, इलैक्ट्रॉन, एवं न्यूटॉन से बना होता है। प्रत्येक परमाणु के केन्द्र में होता है जिसे नाभिक कहते है। इस नाभिक के चारों और विभिन्न कक्षों में इलैक्ट्रॉन चक्कर लगाते रहते है।

Nucleus- परमाणु का केन्द्रीय सघन भाग नाभिक कहलाता है। इसमें प्राटॉन तथा न्यूट्रॉन स्थित होते है। ये दोनों प्रकार के कण अन्तरा आणविक बल द्वारा नाभिक में बंधे रहते है। परमाणु की नाभिक के चारों और रिक्त स्थान होता है जिसकी विभिन्न कक्षाओं में इलैक्ट्रॉन गति करते रहते है।

Electron, Proton, Neutron-
परमाणु के अन्दर मौजूद सुक्ष्मतम मूलकणों को इलैक्टोन प्रोटोन और न्यूटान कहते है। न्यूटान और प्रोटोन परमाणु की नाभि में विद्यमान रहते है । जबकि परमाणु की नाभिक में कोई भी इलैक्टान विद्यमान नहीं रहता है इलैकटान सदैव नाभि के चारों और गति करते रहते है।

Electron - ये वे कण होते है जिन पर ऋणात्मक आवेश होता है ये वजन में बहुत हल्के होते है।
                आवेश- -1.6X10-19 C
                भार    -   9.1X10-31 Kg

Proton - ये वे कण होते है जिन पर धनातमक आवेश होता है प्रोटोन वजन में कुछ भारी होते है।
                आवेश- +1.6X10-19 C
                 भार   -  1.67X10-27 Kg

Neutron -ये वे कण होते है जिन पर कोई भी आवेश विद्यमान नहीं रहता है ये वजन में बहुत ही हल्के होते है।
                आवेश-    शून्य
                 भार   -   1.67X10-27 Kg