Pages

3 Phase Induction Motor Quiz

अभ्यास प्रश्न
1. प्रेरण मोटर का फ्रेम सामान्यत किस धातु का बना होता है ?
(अ) सिलीकोन स्टील
(ब) ब्रोन्ज
(स) कास्ट आयरन
(द) तांबा
उत्तर - (स)

2. बिना भार पर प्रेरण मोटर की स्लीप समान्यत होती है ?
(अ) 1 प्रतिशत से कम
(ब) 15 प्रतिशत
(स) 2 प्रतिशत
(द) 4 प्रतिशत
उत्तर - (अ)

3. स्लीप रिंग सामान्यत किस धातु की बनी होती है ?
(अ) कार्बन
(ब) तांबंा
(स) फास्फर ब्रोन्ज
(द) पीतल
उत्तर - (स)

4. तीन फेज स्लीपरिंग मोटर में रोटर होता हैै ?
(अ) डबल केज रोटर
(ब) वाउन्ड रोटर
(स) शार्ट सर्किट रोटर
(द) उपरोक्त में से कोई भी
उत्तर - (ब)

5. गिलहरी पिजरा प्रेरण मोटर में स्लिीपरिगों की संख्या होती है ?
(अ) एक
(ब) दो
(स) तीन
(द) शून्य
उत्तर - (द)

6. गिलहरी पिजरा प्रेरण मोटर का प्रारम्भिक बलआघुर्ण होता है ?
(अ) कम
(ब) नगण्य
(स) पूर्ण भार बलआघुर्ण के बराबर
(द) शून्य
उत्तर - (अ)

7. यदि किसी प्रेरण मोटर में एयरगैप बढ जाये तो क्या प्रभाव पडेगा ?
(अ) रोटर की चुम्बकीय धारा कम हो जायेगी 
(ब) मोटर की गति बढ जायेगी
(स) पावर फैक्टर कम हो जायेगा
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर - (स)

8. एक प्रेरण मोटर प्राय होती है ?
(अ) शून्य आघुर्ण के साथ स्वतः चालू 
(ब) उच्च आघुर्ण के साथ स्वतः चालू 
(स) कम आघुर्ण के साथ स्वतः चालू 
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर - (स)

9. निम्न में से कौन सी ए सी मोटर नहीं है?
(अ) प्रेरण माटर
(ब) तुल्यकालिक मोटर
(स) शंट मोटर
(द) उपरोक्त सभी
उत्तर - (स)

10. प्रेरण मोटर में स्टेटर वाईंडिग के कारण कौनसी क्षति होती है ?
(अ) रोटर क्षति
(ब) लौह क्षति
(स) ताम्र क्षति
(द) घर्षण क्षति
उत्तर - (स)