Pages

Wednesday, 15 November 2017

Electrician Tools

Hammer- इसका उपयोग कील ठोकने, गिट्टी व रावल प्लग ठोकने, चीजल के साथ दीवार आदि में छिद्र करने एवं लकड़ी पर फर्मर चीजल के साथ कार्य करने के लिए किया जाता है। इसके मुख्य भाग हैं- फेस, पीन, आई होल, चीक व हैण्डिल। हथौड़े अनेक प्रकार के होते है; जैसे- बॉल-पीन, क्रास पीन, स्ट्रेट पीन, रिवेटिंग, स्लेज, सॉफ्ट आदि। 

Centre Punch-इसका उपयोग धात्विक शीटों में छिद्र करने से पूर्व चिन्ह लगाने के लिए किया जाता है जिससे कि ड्रिल बिट गाईड होल पर रहकर ही गति करें। यह स्टील का बना होता है और इसकी लम्बाई प्रायः 10-15 समी होती है। 

Poker- इसका उपयोेग लकड़ी की फिटिंग्स में पेंच कसने से पूर्व पेंच के लिए छोटा गाईड होल बनाने के लिए किया जाता है। इसे ‘सुम्बी’ या ब्राडल भी कहतें हैं।  इसकी टिप नुकीली होती है और यह पीछे की ओर चोकोर हो जाती है ।

Rawal Plug Tool-दीवार, छत आदि में छिद्र करने के लिए ईसका उपयोग किया जाता है। दीवार, छत आदि में छिद्र करते समय इसकी बिट को थोड़ा-थोड़ा घूमाते रहते है। इसकी बिट, टूल-स्टील से बनी होती है और उसे आवश्यकतानुसार हैण्डिल में कसा व खोला जा सकता है। 

Test Lamp- बैकेलाइट के पैण्डेण्ट होेल्डर में लगभग आधे-आधे मीटर लम्बे 1mm2  साइज के पी.वी.सी. तार के दो टुकड़े कस देने और एक 60 वाट्स का लैम्प फिट कर देने पर यह औजार तैयार हो जाता है। इसके द्वारा ए.सी. सप्लाई लाइन के फेज, न्यूट्रल तथा अर्थ तारों की पहचान की जाती है और इसके जलने, न जलने अथवा कम जलने के आधार पर दोष  खोजे जाते हैं।

Chiesel-इसका उपयोग विभिन्न प्रकार की लकड़ी एवं माइका शीट्स तथा फिटिंग्स को आवश्यक आकार देने के लिए किया जाता है।  ये मुख्यतः दो प्रकार की होती हैं- कोल्ड एवं हॉट । हॉट चीजल्स का प्रयोग तो लोहारखानों मंे किया जाता है। कोल्ड चीजल्स सामान्यतः- क्रॉस कट, फ्लैट, राउण्ड नोज, डायमण्ड नोज, काउ माउथ साइड-कटिंग प्रकार की होती हैै। इसका शैंक कार्बन स्टील का बना होता है। 

File-यह एक कटिंग टूल है और प्रायः सभी कारीगर इसका प्रयोग करते हैं। 
इसका उपयोग किसी जॉब को उपयुक्त आकार एवं फिनिशिंग देने के लिए किया जाता है। इन्हें निम्न चार प्रकार से वर्गीकृत किया जाता है-
लम्बाई  के अनुसार 
According to Length- सामान्यतः फाइल की लम्बाई 10, 15, 20, 25, 30, 35 सेमी तक होती है।
According to Grade- ग्रेड के अनुसार रफ, बास्टर्ड , सैकिण्ड कट, स्मूथ, डैड-स्मूथ आदि रेतियां होती है।
According to Cut- कट के अनुसार सिंगल कट, डगल कट, कर्व्ड कट, स्पाइरल कट व रास्प कट आदि रेतियां होती है।
According to Size- आकार के अनुसार फ्लैट, राउण्ड, हाफ राउण्ड, स्कवायर, ट्राएगुलर, हैण्ड, पाइफ एज व नीडिल आदि रेतियां होती है।