Pages

Wednesday, 15 November 2017

Electrician Tools

Tennon Saw-इसका उपयोग लकड़ी, सनमाइका तथा प्लास्टिक की वस्तुओं को काटने, और उन्हें आवश्यक आकृति प्रदान करने के लिए किया जाता है। विद्युत्कार के लिए 30-40 सेमी लम्बाई वाला टैनन सॉ उपयुक्त होता है। 


Key Hole Saw-सनमाइका टॉप वाले वायरिंग बोर्डों में ड्रिल मशीन से किए गए गोल छिद्रों को आवश्यकतानुसार आयताकार या वार्ताकार आकृति प्रदान करने के लिए इसका उपयोग करते हैं। यह लगभग 3-4 मिमी चौड़े और 15-300  सेमी लम्बे ब्लेड वाली छोटी आरी होती है।

Hecksaw-इसका उपयोग लोहे व अन्य धातुओं की चादरों, पाइपों, तारों, नट-बोल्टों आदि को काटने के लिए

करते हैं। यह धात्विक वस्तुओं कों काटने वाली आरी है। इसमें मुख्यतः एक एडजस्टेबिल फ्रेम, हैण्डिल, उच्च कार्बन इस्पात ब्लेड तथा एडजस्टेबिल ब्लेड-होल्डर होता है। इसके ब्लेड की लम्बाई प्राय 30 सेमी होती है। 

Hand Drill Machine-इसका उपयोग लकड़ी, सनमाइका, प्लास्टिक, ब्रास, एल्युमीनियम, नर्म लोहे की चादरों, पुर्जों आदि में छिद्र करने के लिए किया जाता है। यह हाथ से चलाई जाने वाली एक छोटी ड्रिल मशीन है। इसकी क्षमता इसके चख्क की ड्रिल-बिट धारण करने की क्षमता के आधार पर व्यक्त की जाती है जो प्रायः 6 या 8 मिमी होती है। 

Crimping Tool-इसका उपयोग एल्युमीनियम केबिल्स के सिरों पर संयोजक ‘लग’ या ‘टर्मिनल’ को crimp करने के लिए किया जाता है। इसकी लम्बाई प्रायः 20 सेमी होती है।


Snips-पतली धात्विक शीटों को काटने के लिए स्निप का प्रयोग किया जाता हैै।  इसका उपयोग वाइण्डिंग की तारों, माइका शीट, कठोर इन्सुलेशन शीट आदि को काटने के लिए भी किया जाता है, इसकी लम्बाई सामान्यतः 15 सेमी से 35 सेमी तक  होती है। करते है। 



Try Square-इसका प्रयोग समकोणता की जांच करने के लिए किया जाता है। इसे ‘गुनिया’ भी कहते हैं। यह 15, 20, 30 सेमी लम्बाई ब्लेड वाला होता है।




Scriber- स्क्राइबर स्टील अथवा कार्बन स्टील से बना नुकीला व पैना औजार होता है। मुख्यतः प्लेन एवं डबल एण्डेड स् स्क्राइबर का प्रयोग किया जाता है। इनका प्रयोग जॉब पर मार्किंग करने के लिए किया जाता है, जिन स्थानों पर पेन्सिल का प्रयोग नहीं किया जा सकता है, उन स्थानों पर स्क्राइबर का प्रयोग किया जाता है।

Divider- यह कार्बन स्टील से बना होता है, यह कम्पास के समान दो टागों वाला मार्किंग औजार है। इसकी दोनों टँागें समान लम्बाई की तथा नुकीली होती है। इसका साइज दोनों टँागों के जोड़ से नुकीले प्वॉइन्ट तक की लम्बाई द्वारा दिया जाता है। ये 100, 150, 200 मिमी की लम्बाई में उपलब्ध है। चिन्हन करते समय दूरी का विभाजन करने के लिए भी इसका प्रयोग किया जाता है। बनावट के आधार पर डिवाइडर दो प्रकार के होते है  1. रिवेट टाईप     2.  स्प्रिंग टाइप