Pages

Wednesday, 15 November 2017

Electrician Tools

Screw Driver- इनका उपयोग विभिन्न प्रकार के पेंचों को कसने तथा खोलने के लिए किया जाता है ये अनेक प्रकार के होते है; जैसे फ्लैट टिप, क्रास टिप, यू टिप आदि। इनका आकार इनके शैंक या ब्लेड की लम्बाई के आधार पर दर्शाया जाता है।  इनके मुख्य भाग हैं- टिप, शैंक या ब्लेड व हैण्डिल। 

Combination Plier- इसका उपयोग एल्युमीनियम तथा तांबे के पतले तारों को काटने, उनका इन्सुलेशन छीलने तथा तारांें के जोड़ो को ऐंठने के लिए किया जाता है। ये प्लायर प्रायः 15 सेमी से 20 सेमी लम्बाई में बनाए जाते है। 

Nose Plier- इसका उपयोग पतले तारों को पकड़ने, ऐंठने तथा छोटे आकार के नटों को कसने में किया जाता है। यह 15 सेमी लम्बा, इन्सुलेटिड दस्ते वाला लम्बी, व चपटी चोंच वाला फ्लैट नोज, राउण्ड नोज, बैण्ट नोज,लांग नोज प्लायर प्रकार के होते है

Nipper- इसे ‘साइड कटिंग प्लायर’ या ‘डायगोनल कटर’ भी कहते हैं। इसकी उपयोग तांबे एवं एल्युमीनियम के पतले तारों को काटने के लिए किया जाता है।





Wire Stripper- वैद्युतिक वायरिंग में विभिन्न तारों का इन्सुलेशन छीलने के लिए इस औजार का उपयोग किया जाता है। इसकी लम्बाई प्रायः 20 सेमी होती है।

Phase Tester- इसके हैण्डिल में एक कार्बन रेसिस्टर तथा एक नियोन लैम्प, शैंक और हैण्डिल के उपर धात्विक कैप के बीच जुडा रहता है। इसका उपयोग ‘फेज’ की उपस्थिति को चैक करने के लिए किया जाता है। यह 500 वोल्ट्स तक कार्य करने के लिए बनाया जाता है।

Electrician Knife- यह दो ब्लेड वाला चाकू होता है। इसका एक ब्लेड धार युक्त होता है जिसका उपयोग तारों का इन्सुलेशन छीलने के लिए किया जाता है।